डिमैट कोई बैंक ना कोई ब्रोकर ही खोल सकता हैं ?


दोस्तों आज जो मैं आप लोगो को बताने बाला हूँ । वो जानकर आप लोगो को ताज्जुब होगा । दोस्तो आप लोग अक्सर कई लोगो के मुँह से ये सुना होगा की मै फलाने बैंक या ब्रोकर के यहाँ डिमैट खुलबाया है । 
या खुल बाउंगा पर दोस्तो आप लोगो की जानकारी के लिये बता दूँ । की भारत सरकार ने देश मे सिर्फ दो DEPOSITORY को डिमैट खोलने के लिये अधिकृत किया हुआ । जिसमे से एक है । 
NSDSL यानी NATIONAL SECURITIES DEPOSITORY SERVICES LIMITED और दूसरा है । 
CDSL यानी CENTRAL DEPOSITORY SERVICES LIMITED इन दोनों को ही डिमैट खोलने व लोगो के शेयर को रखने का अधिकार प्राप्त है । और ये दोनों ही संस्था सरकारी है । हम या आप जब भी कोई शेयर खरीदते हैं । तो वो शेयर इसी में चला जाता है । 
जिसे हम जब बेचते हैं या ट्रांसफर करते हैं तो खरीदार या आपके अपनो जिनके डिमैट में आप ट्रांसफर करेगे उनके डिमैट में चला जाता है । 
जो दोनो ही स्थितियों में इनकी से निकल कर इन्ही में जाता है । कोई बैंक या ब्रोकरीग हाउस आप का डिमैट नही खोल सकती ये लोग सिर्फ और सिर्फ ट्रेडिंग एकाउंट खोलने के लिये अधिकृत है । और ये लोग यही खोलते हैं । 
ये दोनों ही आपके और इन दोनों डिपॉजिटरी संस्थाओं के बीच पुल का काम करते हैं । जब भी हम लोग कोई शेयर खरीदते हैं । तो इन्हें एक निर्धारित समय मे जहाँ इन लोगो ने आप का डिमैट खुलबाया हुआ है । वहाँ आपके डिमैट में डालना पड़ता है । 
और जब भी आप शेयर बेचते है । तो एक निर्धारित समय मे वही शेयर व उतनी ही संख्या निकाल कर खरीदने बाले के डिमैट में पहुँचाना होता है । ये लोग आप के कहे अनुसार ही काम कर रहे हैं । या नही ये निगरानी NSDSL ,CDSL व सेबी करती है । 
इसी लिये अगर आप ये सोच रहे हैं की आप बैंक के द्वारा डिमैट खुलबाये है । या खुलबायेंगे तो सुरक्षित रहेगा । और ब्रोकरीग हाउस के माध्यम से खुलबायेंगे तो आप का शेयर असुरक्षित रहेगा तो ऐसा बिल्कुल भी नही है । 
डिमैट में जो गया वो चाहे बैंक के माध्यम से हो या ब्रोकर के माध्यम से वो सुरक्षित ही रहेगा । तब रही बात आप का खरीदा हुआ शेयर आपके डिमैट में नही डालने या कम डालने और आप के बिना बेचे या बेचने से अधिक संख्या डिमैट से निकाल लेने की तो ये बेईमानी है । और यदि ऐसा बैंक या ब्रोकरीग हाउस ऐसा करती है । 
तो पकड़ाने पर उन पर कठोर करवाई सेबी द्वारा की जाती है । और सेबी इस बात को सुनिश्चित करती है कि निवेशकों को हानी नही हो । वैसे भी एक पुरानी कहावत है । चोर के लिये ताला क्या बेईमान के लिये केबाला कोई माने नही रखता । 
इसी लिये अगर गलत होना होगा तो कही भी हो सकता है । आज कल तो बैंक भी भाग जा रहा है । ये तो प्रकृतिक नियम है । 
जहाँ गुण होगा वहाँ दोष भी होगा । हम वश सजग रह कर इन सब से बचे रह सकते हैं । आगे आप लोग खुद समझदार हैं । 
डिमैट बैंक या ब्रोकरीग हाउस कहा खुलबाना सही होगा इस विषय पर हम अगले ब्लॉग में बात करेंगे ।
भाइयो मेरे ब्लॉग में दिखने बाले विभिन्न स्टॉक मार्केट से सम्बंधित विज्ञापनो के अंदर बहुत अच्छे - अच्छे शेयरों के FREE में BUY/SELL TIPS दिये होते हैं ।
ताकी आप लोग उन्हें खरीद कर फायदा कमाये और उनके रिसर्च को सबसे बेहतर समझ कर उनसे सम्पर्क करें । 
तो दोस्तो उन TIPS पर अमल करने से पहले उस मे दिये गये शेयरों की जाँच जरूर कर ले कही लेने के देने ना पर जाये ।
दोस्तो आप लोगों के समर्थन के कारण मै और भी ब्लॉग लिखने लगा हूँ ।






एक बार आप लोग उन ब्लॉगों पर जाकर मेरा हर ब्लॉग आप को कैसा लगा मुझे कॉमेंट कर जरूर बताइयेगा ।
आप लोग किस विषय पर ब्लॉग पढ़ना चाहते हैं । या किस समस्या से परेशान हैं । मुझे कॉमेंट कर बताइये मै उस के समाधन पर ब्लॉग लिखने की कोशिश जरूर करूँगा । 
दोस्तो मैं जानता हूँ । आप लोग बहुत व्यस्त रहते हैं । पर अगर आप मेरे ब्लॉगों को फॉलो व सब्सक्राइब नही करेगे तो सभी ब्लॉग आप तक शायद नही पहुँचेगा । 
अतः कुछ समय निकाल कर फॉलो व सब्सक्राइब जरूर कर ले यदि आप मेरे ब्लॉग को किसी अपनो को भेजना चाहते हो तो उनके EMAIL को डाल कर सब्सक्राइब बटन पर क्लिक कर भी इन ब्लॉगों को उन तक पहुँचा सकते हैं ।
                                                                                                                                                        धन्यवाद


FEATURED POST

P. TOP ON 9/8/2023

                                                                  P. TOP ON 9/8/2023 दोस्तों आप में से शायद कुछ लोग जो मेरे ब्लोगों को लगा...