Showing posts with label गलत ट्रेड से तुरन्त निकले. Show all posts
Showing posts with label गलत ट्रेड से तुरन्त निकले. Show all posts

गलत ट्रेड से तुरन्त निकले

दोस्तो मुझे कुछ लोगो ने लिखा है की आप बहुत कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते है इसी के कारण आप के फ़ॉलोअर्स नही बढ़ते और इसी के कारण लोग आप से अपनी कोई समस्या शेयर भी नही करते बाजार से सम्बंधित  
तो जीन लोगों को भी ये लगता है उन लोगों से मै वश इतना कहना चाहूंगा कि दोस्तो मै जो भी कहता हूँ उसका मकसद आप को दुःख पहुँचाना नही होता उसका मकसद होता है कि आपको मेरी बातें इतनी बुरी लगे की आप उसे हमेशा याद रखे और वो गलती नही करे जो सब मैने की है क्योकी इस बाजार में कोई भी सिखाता या बताता नही  
सब वश ये खरीदो वो बेचो ही बता ते रहते है ऐसे में बिना किसी सही मार्गदर्शन के लोग खुद को ही सर्वाधिक जानकर मानकर गलतियों पर गलतियां करते जाते है  
नतीजन वो बर्बाद हो जाते है फिर वो भी इस बाजार को जुए का अड्डा ,सट्टा बाजार आदि कहके कोशने लगते है जो की बिल्कुल गलत है अतः मेरी भाषा नही भावनाओं को समझिये । अब आइये आज के विषय पर दोस्तों लोग बाजार में है  
या यूं कहें इंट्राडे या अधिकांश ट्रेड करते है उनसे कई बार गलत ट्रेड हो जाता है ये आम परेशानी है इस परेशानी से बचना तो कठिन है पर हम इस परेशानी होने बाले बड़े घाटो से जरूर बच सकते है ये बिल्कुल सम्भव है  
पर बचने के तरीकों को जानने से पहले गलत ट्रेड होने के कुछ प्रमुख कारणों को जनते है ये सभी सेगमेंट में होता है  
इसी लिये ये ना हो ये कहना कठिन है
1) गलत स्क्रिप्ट - कई बार लोग स्क्रिप्टो का नाम गलत सुन या समझ लेते है और उसी नाम के स्टॉक को buy या sell कर देते है जिसका पता उन्हें चलता है ट्रेड होने के बाद
2)गलत स्क्रिप्ट कोड - कई लोग स्टॉक के स्क्रिप्टो के कोड से ही शेयर को खोजते है ऐसे में अगर उन्होंने स्क्रिप्ट कोड गलत नोट कर लिया तो गलत स्टॉक निकल जाता है और जब तक वो ये समझते है तब तक ट्रेड हो चुका रहता है
3)रेट को देख कर शेयर लेना - कई लोग शेयर के नाम आदि तो के बदले उस शेयर की दर को ही याद रख लेते है और उसी के हिसाब से ट्रेड कर लेते है
4)हड़बड़ी में - बाजार में बहुत से लोग अक्सर ट्रेड करते समय बहुत हड़बड़ा जाते है या फिर ऑपरेटर  को हड़बड़ा देते है जिसके कारण भी गलत ट्रेड होजाता है
5) ऑपरेटर की गलती से - कई बार ऑपरेटर सही से नही सुन या समझ पाता और वो ट्रेड कर देता है इस कारण भी कई बार गलत ट्रेड होजाता है
दोस्तो ऐसे ही विभिन्न कारणों से गलत ट्रेड हो जाता है और ये बहुत बड़ी समस्या तब तक नही बनती जब तक हम उस ट्रेड में नफा - नुकसान नही देखते क्योकी अक्सर लोग उस गलत ट्रेड से तुन्त निकलने के बजाय उस ट्रेड में नफा - नुकसान की देख कर समय गबाते है जिसका परिणाम कभी - कभी बहुत महँगा पड़ता है  
क्योकी आप उस शेयर के बारे में बिल्कुल अनजान होते हैं आप अपने थोड़े घाटे को खत्म करने या थोड़ा फायदा लेने के चक्कर मे उस मे रह जाते है और अधिकतर बार बड़ा घाटा कर लेते है
अतः दोस्तो जैसे ही आप को पता चले की आप या आपके ऑपरेटर से गलत ट्रेड हो गया है तो तुन्त बिना समय गबाये उस ट्रेड से निकले यानी buy किये तो sell कर दीजिये sell किये तो buy कर लीजिये नही तो आप आप अपना बहुत बड़ा घाटा कर लेंगे  
आगे एकाउंट आपका है पैसा आपका है तो मर्जी भी आपकी ही चलेगी मेरा काम है आप को बाजार के हर पहलू से अवगत कराना वो मैने करा दिया आगे आप लोगो की जो मर्जी हो वही कीजियेगा
दोस्तो आप लोगो को ये ब्लॉग कैसा लगा कॉमेंट कर जरूर बताइयेगा और अगर मेरे हर ब्लॉग को पाना चाहते है तो सब्सक्राइब फॉलो जरूर कर लीजियेगा ताकी मेरे ब्लॉग लिखते ही आपको मिल जाये
ब्लॉग में दिखने बाले प्रचारों के अंदर अगर BUY-SELL टिप्स मिले तो उसे जाँचकर निवेश करें
यदि आप अपने जानने बालो तक भी ये ब्लॉग पहुँचाना चाहते है तो उन का ईमेल देकर उनके ईमेल को  भी सब्सक्राइब कर सकते है आप के सुझाव विचार के द्वारा ही आप तक बेहतर से और बेहतर ब्लॉग पहुँचेगा
                                                                                                                                  
                                                                                                                                                   धन्यवाद

FEATURED POST

P. TOP ON 9/8/2023

                                                                  P. TOP ON 9/8/2023 दोस्तों आप में से शायद कुछ लोग जो मेरे ब्लोगों को लगा...