Showing posts with label बढ़ा बढेगा घटा घटेगा इंट्राडे. Show all posts
Showing posts with label बढ़ा बढेगा घटा घटेगा इंट्राडे. Show all posts

बढ़ा बढेगा घटा घटेगा इंट्राडे


दोस्तो आज के दौर में स्टॉक मार्केट में सबसे लोकप्रिय ऑप्शन है इंट्राडे इन्ही इंट्राडे ट्रेडरों पर लगभग बाजार पूरी तरह निर्भर होता है यही लोग बाजार की दिशा दशा तय करते हैं  
चूंकि इंट्राडे में लोगो की खरीदारी क्षमता अधिक होती है क्योकी सभी स्टॉक ब्रोकर ट्रेडरों को उनके पूँजी पर इंट्राडे के लिये कई गुणा अधिक खरीदारी करने देते है  
जिसके कारण ट्रेडरों की ट्रेंड करने की क्षमता कई गुणा बढ़ जाती है और दूसरी महत्वपूर्ण बात इंट्राडे में ये होती है की इंट्राडे ट्रेडिंग में ट्रेडरों को ब्रोकरेज भी बहुत ही कम लगती है जिसके कारण वो लोग छोटे - छोटे फायदे में भी buy sell कर पाते है क्योकी ऐसा करने के लिये उन्हें और पूँजी की जरूरत भी नही पड़ती ब्रोकरेज भी कम लगता है  
तो ट्रेडर इंट्राडे में छोटे - छोटे फायदे लेते हुए लगातार ट्रेड कर के फायदा कमाते रहते है इन्ही सब कारणों से वर्तमान समय में इंट्राडे ट्रेडरों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है पर इंट्राडे ट्रेडिंग में लाभ कमाने के लिये बहुत ही जरूरी है की आप का ट्रेंड का तरीका सही हो  
इस के लिये मै आप लोगो को एक आसान तरीका बताने बाला हूँ यकीनन ये आप को जरूर फायदा देगा दोस्तो लगभग हर ब्रोकरीग हाउस अपने ट्रेडिंग app में टॉप गेनर टॉप लूजर को दर्शाते है जो लगातार ऑप्टुडेट होते रहता है और इस ऑप्शन में आपको आज के अब तक के टॉप गेनर टॉप लूजर शेयरों को देखने को मिलता है तो यही वो ऑप्शन है  
जहाँ से आप इंट्राडे में कमाई कर सकते है वश आप कोशिश ये कीजियेगा की ट्रेड जल्द कीजियेगा ताकी आपको फायदा होने की संभावना अधिक हो दोस्तो स्टॉक मार्केट का एक बहुत पुराना आजमाया नियम है
की जो बढ़ा है उसकी और बढ़ने की सम्भावना बहुत अधिक होता है इसके ठीक विपरीत जो गिरा है उसके और गिरने की सम्भावना होती है। तो अगर आप सबेरे सबेरे top गेनर को buy करे या टॉप लूजर को sell करे तो आप अपने इन ट्रेडों में फायदा जरूर कमा पायेंगे  
अब आप लोग के मन मे ये सवाल उठता होगा ये कैसे तो दोस्तो आप लोग ये तो अच्छी तरह जानते ही है की स्टॉक मार्केट में खबरों का बहुत प्रभाव पड़ता है और ये अच्छी खबरों के कारण शेयर को बढ़ा देती है तो बुरी खबरों के कारण शेयर को गिरा भी देती है  
तो दोस्तो इन शेयरों को प्रभावित करने बाले खबरों का समय बीतने के साथ - साथ जैसे - जैसे विश्लेषण होता है लोगो का ध्यान इस तरफ आकर्षित होते जाता है और जब वो लो खबरों के अनुकूल उस शेयरों पर पर रहे प्रभावों को देखते है तब उन्हें उस खबर पर यकीन और अधिक होने लगता है जिसके परिणाम स्वरूप वो लोग भी उस खबर का फायदा उठाना चाहते हैं  
और खबरों से जुड़े शेयरों में ट्रेड करते करवाते हैं फलतः जो बढ़ा होता है वो और बढ़ जाता है जो गिरा है वो और गिरता है क्योकी लोग बढ़े को buy गिरे को sell करने लगते है
दोस्तों आप अगर इंट्राडे ट्रेडर है  
तो आप को खबरों पर जरूर ध्यान रखना चाहिये
आप लोग के भरपूर सहयोग के कारण ही मैने दो और ब्लॉग लिखना चालू किया है उम्मीद करता हूं उन ब्लॉगों पर भी आप लोग अपनी राय जरूर देगे  
मै उन दोनों ब्लॉगों के लिंक नीचे दे रहा हूँ आप लोगो की सुविधा के लिये

http://jhaleshwarsinghpachhi.blogspot.com/2020/01/blog-post.html

http://jhalashwarsingh.blogspot.com/2020/01/blog-post8.html

दोस्तो आप लोगो को ये ब्लॉग कैसा लगा कॉमेंट कर जरूर बताइयेगा अगर मेरे ब्लॉग को पाना चाहते हो मेरे ब्लॉग लिखते ही तो सब्सक्राइब फॉलो जरूर कर लीजियेगा  
ताकी मेरे ब्लॉग लिखते ही आपको मिल जाये
दोस्तों मेरे ब्लॉग में दिखने बाले प्रचारों के अंदर शेयर ब्रोकरीग हाउस रिसर्च कम्पनिया अपनी रिसर्च को बेहतर से बेहतर साबित करने के लिये बहुत अच्छी - अच्छी BUY-SELL टिप्स दिये रहते हैं  
ताकी उनको अच्छा समझ कर आप लोग उन से सम्पर्क करें ऐसे टिप्सों में निवेश से पहले उसे अवश्य जाँच ले
यदि आप अपने जानने बालो तक भी ये ब्लॉग पहुँचाना चाहते है  
तो उन का ईमेल देकर उनके ईमेल को  भी सब्सक्राइब कर सकते है आप के सुझाव विचार के द्वारा ही आप तक बेहतर से और बेहतर ब्लॉग पहुँचेगा
                                                                                                                                                                                       धन्यवाद

FEATURED POST

P. TOP ON 9/8/2023

                                                                  P. TOP ON 9/8/2023 दोस्तों आप में से शायद कुछ लोग जो मेरे ब्लोगों को लगा...