डिलेवरी से इंट्राडे


दोस्तो जैसा की आप सब जानते ही है । की शेयर बाजार में ट्रेडिंग के कई ऑप्शन है । उस मे सर्वाधिक लोकप्रिय जो ऑप्शन है । 
वो है इंट्राडे इंट्राडे हम शेयर बाजार के सभी ऑप्शन में कर सकते है । और अधिकतर लोग करते भी है ।
पर दोस्तों मेरा मानना है । की आप को जो भी ट्रेड करना हो वो आप EQ मार्केट में ही करे क्योकी इस मे  दूसरों के मुकाबले कम अनुपात में हानी होने की सम्भावना होती है । आप में से बहुत से लोग ये कहेंगे की हानी कम होती है । 
तो फायदा भी तो कम होता है । मै आप लोगो की बातों से सहमत हूँ ।  दोस्तो पर मेरा मानना है । की हम इस बाजार से फायदा तभी कमा सकते है । जब हम हानी होने बाले सभी पहलू पर ध्यान दे । 
दोस्तो बहुत से छोटे निवेशक ब्रोकरों के बहकावे में आकर अपने जल्द से जल्द अमीर बनने की इच्छा के कारण विभिन्न ऑप्शनो में काम करके बर्बाद हो चुके है ।
दोस्तो अगर आप को इंट्राडे करना है । तो मै कहूंगा पहले आप EQ मार्केट में इंट्राडे करे कुछ दिन फिर आप दूसरे ऑप्शन की तरफ जाए ये आप के लिये अच्छा होगा । इंट्राडे के विभिन्न तरीकों में एक तरीका डिलेवरी से इंट्राडे करना भी है ।
और ये काफी सुरक्षित भी है ।
दोस्तो हम बाजार में कई बार देखते हैं । की हम जिस शेयर को लेते है । वो गिरने लगता है । और हम फंस जाते है । या यूं कहें घाटे में चले जाते हैं ।
पर दोस्तो इस से बचने का एक उपाय है । आप इसे आजमा सकते है ।
तो दोस्तो सबसे पहले आप को दस अच्छे शेयर को चुनना है । उसके बाद आप जब भी खरीदारी करें उसी दस शेयरों में करे ।
अब अगर आप को इंट्राडे करना हो तो अपने शेयरों में जो सब शेयर आप को फायदा दे रहा है । उस मे से 2/3 को बेच दे और अगर वो शेयर आप के बेचे हुए जगह से उसी दिन निचे आजाता है । तो उसे खरीद ले ।
जैसे यदि अपने 100 मे बेचा और वो शेयर 98 आजाता है
उसी दिन तो आप अगर उस शेयर को उसी दीन खरीद लेगे तो आप को उस शेयर से 2% का फायदा हो जायेगा । जिसकी बहुत ही अधिक सम्भव होती है । क्योकी 1% या 2% का चाल अक्सर शेयरों में होता ही है । 
और यदि वो शेयर आप के बेचे हुए रेट से बढ़ जाता है ।
तो आप उसे वापस मत खरीदिये आप ये सोचिये की आप ने अपने डिलेवरी के शेयर में प्रॉफिट बुक की है । और ऐसा करने पर यदि शेयरों की संख्या कम हो जाये तो फिर दूसरे अच्छे शेयर खोज लीजिये । शेयर बाजार में शेयरों की तो कोई कमी नही ही है । 
तो दोस्तो EQ मार्केट में इंट्राडे करने का ये भी एक तरीका है । 
पर शेयर अपने पैसो से खरीदे ब्रोकरों के पैसे से नही । वो अपने फायदे के लिये लिमिट देते है । आप के फायदे के लिये नही सदैब ये याद रखे । आगे आप लोग खुद बहुत समझदार है ।
दोस्तो आप लोगो को ये ब्लॉग कैसा लगा कॉमेंट कर जरूर बताइयेगा । और अगर मेरे हर ब्लॉग को पाना चाहते है तो सब्सक्राइब जरूर कर लीजियेगा । ताकी मेरे ब्लॉग लिखते ही आप को खबर मिल जाये । साथ ही यदि आप अपने जानने बालो तक भी ये ब्लॉग पहुँचाना चाहते है । तो उन का ईमेल देकर उनके ईमेल को  भी सब्सक्राइब कर सकते है । आप के सुझाव व विचार के द्वारा ही आप तक बेहतर से और बेहतर ब्लॉग पहुँचेगा । यदि आप अपने जानने बालो तक भी ये ब्लॉग पहुँचाना चाहते है । तो उन का ईमेल देकर उनके ईमेल को  भी सब्सक्राइब कर सकते है ।
                                                                                                                 धन्यवाद

FEATURED POST

P. TOP ON 9/8/2023

                                                                  P. TOP ON 9/8/2023 दोस्तों आप में से शायद कुछ लोग जो मेरे ब्लोगों को लगा...