लॉन्ग टर्म का निर्धारक कौन समय या फायदा ?

दोस्तो आज जिस विषय पर मै लिख रहा हूँ । ये बात मैं अक्सर लोगो के मुँह से सुनता हूँ । लोग पता नही क्यो बहुत गर्व से कहते हैं । मैं तो लॉन्ग टर्म निवेश हूँ ।


पर शच में ये लोग ये नही जानते कि आखिर लॉन्ग टर्म पूरा होगा कब । अधिकतर लोग इस सोच के कारण अपने दिल और दिमाग को समझाते हैं । कि हमको तो घाटा होगा ही नही क्योकी हम तो लॉन्ग टर्म निवेशक है । ऐसे लोग अपने शेयर को कई बार ऊपर जाते देख कर खुश होते हैं ।

तो फिर उसी शेयर के नीचे आने से उदास भी होते हैं । कई बार ऐसे लोगो को बहुत कम समय में ही कोई शेयर बहुत अच्छा फायदा भी दे रहा होता है ।

पर ये लोग प्रॉफिट बुक नही करते । क्योकी उनके दिमाग का लॉन्ग टर्म का भूत उन्हें वो फायदा लेने ही नही देता । ऐसे लोग बरसो अपने शेयरों को ऊपर नीचे होते देखते रहते हैं वश । और इसी बीच उन्हें कुछ बहुत जरूरी काम पड़ता है ।

और ये लोग तब अपने लॉन्ग टर्म के भूत को भूल कर अपने शेयरों को बेचने के लिये मजबूर हो जाते हैं । और कई बार जिस शेयर को बेचकर वो अच्छा फायदा कमा सकते थे । उसको बहुत कम फायदा कई बार तो घाटे में भी बेचने के लिये मजबूर हो जाते हैं । और बेचते भी है ।

तो दोस्तो कहिये ये कैसा लॉन्ग टर्म हुआ जो हाथ आये धन को गवांए । मुझे तो ये पूरी बेबकूफी लगती है । लॉन्ग टर्म तक निवेश किये रहने से ये गैरन्टी नही मिलेगी की आप को जबरदस्त फायदा होगा ही ।

वैसे भी शेयरो से होने बाले फायदे को आप समय बढ़ा कर नही बढ़ा घटा सकते हैं ।

क्योकी कोई भी शेयर ऐसा नही है ।

जो लगातार लॉन्ग टर्म तक सिर्फ बढ़ता ही रहे । वो बढ़ेगा तो घटेगा भी चाहे वो कितना भी अच्छा शेयर क्यो ना हो । हर शेयरों का अपना दौर होता है । उस दौर में उन सेक्टर में जबरदस्त उछाल होती है । फिर कुछ समय बाद वो सेक्टर सामान्य स्तर पर आ जाती है ।

और दूसरे सेक्टरों में चाल आने लगती है फिर उस सेक्टर में जबरदस्त उछाल देंखने को मिलती है । शेयर बाजार में ये सिलसिला लगातार चलते रहता है ।

इसी लिये यदि आप ने जिस सेक्टरों में चाल है । उस में निवेश कर छोड़ देखे लॉन्ग टर्म के लिये तो फिर उस सेक्टर में जब चाल खत्म होजायेगी तो फिर उस सेक्टर में चाल कब आयेगी ये कहना नामुमकिन है । ऐसी स्थिति में आप हाथ आ रहे फायदे को लॉन्ग टर्म के कारण घाटे में तब्दील कर लेंगे ।

इसी लिये कभी भी लॉन्ग टर्म निवेश ना बने हमेशा अपने दिमाग में लक्ष्य तय करने का पैमाना फायदे को बनाये ना की समय को ।

आप समय पर अगर छोड़ेंगे तो फायदा बहुत ही कम होगा या हो सकता है ।

घाटा भी हो जाये इसी लिये हर शेयर को खरीदने पर ये तय कर ले कि आपको उस शेयर को कितना पर बेचना है । ना की ये तय करे की कब बेचना है ।

लॉन्ग टर्म तक किसी शेयर में बने रहने से ये बिल्कुल निश्चित नही रहता की आपको उस शेयर में जबरदस्त फायदा होगा ही । दोस्तो आपकी कोई समस्या ,सुझाव ,या किसी विषय पर ब्लॉग पढने की इच्छा होतो कॉमेंट बॉक्स में लिख दिया करे मैं उस का समाधन देने का प्रयास करूंगा ।

दोस्तो मेरा काम आपको आपके प्रॉफिट के रास्ते पर आगे बढ़ाना है । पर मेरी बातों को मानना या ना मानना आप की मर्जी ही है । पर प्लीज लॉन्ग टर्म के भूत को समझाईये की लॉन्ग टर्म मतलब लम्बा समय नही लम्बा फायदा है ।

दोस्तो मेरे BLOG में ऐड सब आते रहते हैं । उस पर क्लिक करके देखने पर काफी अच्छे - अच्छे शेयरों के TIPS भी मिलेंगे जो दिये गये टार्गेट HIT भी करते हैं । पर दोस्तो आप लोगो उन शेयरों के बारे में जानकारी जरूर ले ले ।

दोस्तो  कुछ और रोचक व ज्ञान वर्धक जानकारी बाली BLOG  का  मै नीचे LINK दे रहा हूँ । एक बार इन BLOG को भी क्लिक कर पढ़े उम्मीद है । आप लोगो को ये BLOG पसन्द जरूर आयेगी  ।                                                                                 LINK 👇

                              विदेशों में छिपा काला धन आएगा सच या छलावा ?
 👉   http://jhalashwarsingh.blogspot.com/2020/08/%20%20%20%20%20%20%20%20.html

                                             बेकार डिमैट खुला ना छोड़े !
👉    http://jhaleshwarsinghpachhi.blogspot.com/2020/08/blog-post.html

                                                                   ☝
 दोस्तो आप लोगो को ये BLOG कैसा लगा COMMENT कर जरूर बताइयेगा । दोस्तो अगर आप मेरा हर BLOG पाना चाहते हैं । तो अपना EMAIL  डाल कर इस BLOG को SUBSCRIBE व FOLLOW  जरूर करे । यदि आप ये BLOG किसी और तक भी पहुँचाना चाहते हैं 

तो उनके EMAIL डाल कर उनके EMAIL को SUBSCRIBE करके मेरा हर BLOG उन तक भी पहुँचा सकते हैं । दोस्तों अगर आप लोगो की कोई समस्या या सुझाव हो या कोई ऐसा विषय जिस पर आप लोग BLOG पढ़ना चाहते हो ।

मुझें COMMENT करके जरूर बताइयेगा मैं आपकी समस्याओं के समाधन करने की पूरी कोशिश करूँगा । साथ ही आप के बताये विषय पर जल्द से जल्द BLOG लिखने की कोशिश करूँगा ।
: धन्यवाद :

FEATURED POST

P. TOP ON 9/8/2023

                                                                  P. TOP ON 9/8/2023 दोस्तों आप में से शायद कुछ लोग जो मेरे ब्लोगों को लगा...