शेयरो की कीमतो में बदलाव कैसे व क्यों होता है ? P2

                                          शेयरो की कीमतो में बदलाव कैसे क्यों होता है ? P2

दोस्तों इस समय आप लोगो के मन में कुछ सवाल उठेंगे की इस नई जानकारी का TCS के स्टॉक शेयर पर क्या असर पड़ेगा ? दूसरा सवाल ये भी आप के मन में आयेगा की अगर इस खबर के बाद आपको TCS में नया सौदा करना हो तो वो क्या होगा ? और तीसरा सवाल आप के मन में ये उठेगा की

शेयर बाज़ार के दूसरे IT स्टॉक पर इस खबर का क्या असर होगा ?

इन तीनो सवालों के जवाब बहुत आसान है। जिसके बारे में आप में से बहुत से लोग जानते ही होंगे पर जिन्हें नही पता उनके लीये इन सवालों के जबाब देने से पहले हम लोग ज़रा नैसकॉम द्वारा जारी की गई अधिसूचना को विस्तार से समझते हैं। 

दोस्तों नैसकॉम ने कहा है की ग्राहकों के IT बजट में 15% परसेंट की गिरावट होने की प्रबल उम्मीद है। अर्थात IT कंपनियों के आय और मुनाफे में कमी होगी। जो की IT इंडस्ट्री के लिए अच्छी खबर बिल्कुल ही नहीं है। अब हम लोग ऊपर के तीनो सवालों के जवाब देने की कोशिश करते है

दोस्तों चुकी TCS IT सेक्टर की बहुत बड़ी दिग्गज कंपनी है तो वहाँ प्रतिक्रिया तो ज़रूर दिखेगी। लेकिन ये प्रतिक्रिया किसी एक खास दिशा में शायद दिखे क्योंकि उसी दिन, कुछ देर पहले TCS कंपनी  की तरफ से अच्छी खबर भी आई थी  

परन्तु दोस्तों इनकम में 15% परसेंट तक की गिरावट कोई साधारण बात तो है नहीं और इस लिए TCS के  स्टॉक प्राइस में गिरावट देखने को मिल सकती है। अब अगर मान ले की 02:30 PM पर TCS कम्पनी के शेयर की कीमत 1530 है तो

1530 पर अगर किसी को नया सौदा करना है तो वो TCS कम्पनी के शेयरों को बेचने का सौदा ही होगा। नैसकॉम द्वारा जारी अधिसूचना में जो कहा गया है वो तो सभी IT कंपनियों पर लागू होगा ना कि सिर्फ TCS पर तो ऐसे में सभी IT कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल सकता है। 

तो जैसा हमने देखा कि शेयर बाज़ार के भागीदार खबरों और घटनाओं पर प्रतिक्रिया करते हैं और उन की प्रतिक्रियो से शेयरों के भाव में उठा-पटक अर्थात बढ़ना - घटना होते रहता है। दोस्तों हो सकता है कि इस समय आप लोगो के मन में एक बहुत ही सही सवाल आए  

कि अगर आज किसी एक कंपनी के बारे में कोई खबर ना आए तो उस कम्पनी के शेयरों में क्या होगा ? क्या उस कंपनी के शेयर के भाव में कोई बदलाव नहीं होगा ?  इस सवाल का जवाब हाँ और ना दोनो में हो सकता है। या यूं कहें की ये पूरी तरह से उस कंपनी के ऊपर निर्भर करेगा जिसकी बात हम कर रहे हो है।

उदाहण के लिए मान लेते हैं कि दो अलग-अलग कंपनियों के बारे में एक भी खबर नहीं आई जिन में से एक LT है और दूसरी सुजलॉन है दोस्तों जैसा कि हम सब जानते ही हैं की LT देश की बहुतबड़ी कंपनियों है और इस कंपनी के बारे में खबर आए या ना आए, बाज़ार के भागीदार इसके शेयर खरीदते और बेचते ही रहते हैं इस लिए इसके शेयर की कीमत लगातार बदलती रहती है। पर

जो दूसरी कंपनी सुजलॉन है, उसे बहुत लोग नहीं जानते है तो अगर उस कंपनी पर कोई खबर आए तो शेयर की कीमत शायद बदले और अगर बदलाव होगा भी तो बहुत ही कम।  संक्षेप में ये कह सकते हैं कि खबरों और घटनाओं की उम्मीद की वजह से कीमतों में बदलाव होता है। 

ये खबर और घटनाएं या तो सीधे तौर पर कंपनी या इंड्स्ट्री से जुड़ी हो सकती हैं या फिर पूरी अर्थव्यवस्था से जुड़ी हुई भी हो सकती है। जैसे नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनने को सकारात्मक या अच्छी खबर की तरह देखा गया और नतीजे के तौर पर पूरे शेयर बाज़ार में तेजी देखी गई। कुछ मामलों में हो सकता है  

कि कोई खबर ना हो फिर भी कीमतों में बदलाव देखने को मिले। ऐसा डिमांड-सप्लाई यानी मांग और आपूर्ति की वजह से हो सकता है।

दोस्तो  नीचे रोचक व ज्ञान वर्धक जानकारी बाली BLOG  का  मै LINK दे रहा हूँ । इन BLOG को पढ़ने के लिये उम्मीद है आप लोगो को ये BLOG जरूर पसंद आएगी ।                                                                                                👇

           रेगुलेटर परिचय P2

👉 http://jhaleshwarsingh.blogspot.com/2021/10/p2.html

         NSCCL ICCL प्रभाव / परिचय

👉 http://jhaleshwarsingh.blogspot.com/2021/12/NSCCL%20%20ICCL%20%20%20.html

ये BLOG उपयोगी है या नही COMMENT र जरूर बताइयेगा ।  इन BLOG को पाने के लिये अपना EMAIL डाल कर इस BLOG को SUBSCRIBE,SHARE FOLLOW  करे ।

इस BLOG को दूसरों तक पहुँचाने के लिये उन का EMAIL डाल कर उनके EMAIL को SUBSCRIBE कर के ये BLOG उन तक भी आप पहुँचा सकते हैं । दोस्तों अगर आप लोगो की कोई समस्या या सुझाव हो या कोई ऐसा विषय जिस पर आप लोग BLOG पढ़ना चाहते हो । 

मुझें COMMENT करके जरूर बताइयेगा मैं आपकी समस्याओं के समाधन करने की पूरी कोशिश करूँगा । साथ ही आप के बताये विषय पर जल्द से जल्द BLOG लिखने की कोशिश करूँगा । कॉमेंट बॉक्स में अपना EMAIL भेज कर भी आप ये ब्लॉग पा सकते हैं ।

                                                                  : धन्यवाद :

FEATURED POST

P. TOP ON 9/8/2023

                                                                  P. TOP ON 9/8/2023 दोस्तों आप में से शायद कुछ लोग जो मेरे ब्लोगों को लगा...